कहानी खत्म या पिक्चर अभी बाकी... SA से हारने के बाद WTC Final में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? समझें समीकरण

WTC Final Scenario For India: कहते हैं उम्मीद पर दुनिया कायम है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर शर्मनाक हार के बाद भी फैंस ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना सकती है. मगर सवाल ये है कि ये होगा कैसे? आइए जानते हैं।
......................................................................
WTC Final Scenario For India: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के बाद करोड़ों भारतीय फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या भारत अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के फाइनल में पहुंच सकता है या नहीं? टीम इंडिया ने लगातार दो बार WTC के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब जीतने का सपना अभी भी अधूरा है। साउथ अफ्रीका ने भारत के WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकल में भारतीय टीम ने अभी तक 9 मैच खेले हैं। चार में जीत मिली है, चार में हार का सामना करना पड़ा है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

गुवाहाटी में मिली 408 रनों की शिकस्त टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम इंडिया जल्द से जल्द इस मैच को भूलना चाहेगी। गौतम गंभीर एंड खिलाड़ियों के लिए राहत की बात ये है कि भारत का अगला टेस्ट 8 महीने बाद होना है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल पर पाकिस्तान से भी नीचे 5वें पायदान पर है. उनका जीत प्रतिशत 48.15 है। 

WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत?

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद साउथ अफ्रीका को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। तेम्बा बावुमा की टीम WTC रैंकिंग में फिलहाल 36 पॉइंट्स और 75 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर अभी भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम है।

2025-27 के चक्र में भारत के पास अभी भी नौ टेस्ट मैच बाकी हैं। नौ जीत के साथ, वे 74.1% जीत प्रतिशत तक पहुंच सकते हैं। सात जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ, भारत 64.8% जीत प्रतिशत तक पहुंच सकता है। छह जीत, दो ड्रॉ और एक हार के साथ, टीम इंडिया 61.1% जीत प्रतिशत तक जा सकती है। छह जीत, एक ड्रॉ और दो हार के साथ, भारत 59.3% जीत प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

साफ-साफ शब्दों में कहें तो टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने की उम्मीद बनाए रखने के लिए कम से कम छह टेस्ट जीतने होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत का WTC फाइनल खेलने का सपना लगातार दूसरी बार टूट जाएगा।

WTC के मौजूदा चक्र में भारत के बाकी बचे मैच 

घर से बाहर- भारत बनाम श्रीलंका, 2 टेस्ट (अगस्त 2026)
घर से बाहर- भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2 टेस्ट - (अक्टूबर-दिसंबर 2026)
घर पर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 5 टेस्ट (जनवरी-फरवरी 2027)











टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास

लाल किला मेट्रो के पास कार में धमाका, 10 लोगों की मौत, 19 घायल

Ek Deewane Ki Deewaniyat Review: एक तरफा प्यार, इमोशन से भरी है हर्षवर्धन राणे की फिल्म, पढ़ें रिव्यू