धर्मेंद्र नहीं रहे, एक ऐसे अभिनेता जो अपने अलग-अलग किरदारों से यादों में दर्ज रहेंगे

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है।

1 बजकर 10 मिनट पर IANS ने धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी। दोपहर में उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची थी और विले पार्ले श्मशान भूमि में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से श्मशान घाट पहुंचाया गया। दोपहर 3 बजे के करीब धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार हुआ।

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान की तस्वीरें
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी विले पार्ले श्मशान घाट पहुंची थीं।
सलमान खान भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे।
अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक के साथ विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंचे थे।

श्रद्धांजलि देने के लिए सेलेब्स देओल परिवार के घर पहुंचे
धर्मेंद्र के निधन के बाद से सेलेब्रिटीज का देओल परिवार के घर आना जारी है। सोमवार को शाम को रेखा, प्रीति जिंटा, काजोल, फरहान और जोया अख्तर, शिल्पा-शमिता शेट्टी, वत्सल सेठ, अतुल और अलवीरा अग्निहोत्री समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
12 नवंबर को धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था
धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास

लाल किला मेट्रो के पास कार में धमाका, 10 लोगों की मौत, 19 घायल

Ek Deewane Ki Deewaniyat Review: एक तरफा प्यार, इमोशन से भरी है हर्षवर्धन राणे की फिल्म, पढ़ें रिव्यू